सर्दियों में दिखने वाली धुंध फॉग है या स्मॉग? कैसे करें पहचान और सेहत पर क्या हो सकता है इसका असर?
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को सड़कों, इमारतों और खुले मैदानों के आसपास धुंध की मोटी परत दिखाई दे रही है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पूरे शहर को कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हो, लेकिन हर बार दिखाई देने वाली सफेद धुंध सामान्य कोहरा नहीं होती। कई बार यह प्रदूषण और नमी के मेल से बनने वाला स्मॉग होता है, जो इंसानों की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, इस मौसम में सबसे…
