विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, दिल्ली की दो दिवसीय बैठक में संगठन और रणनीति पर होगा फोकस

आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा के लिए दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। शुक्रवार को पूसा स्थित परिसर में इस कार्यशाला की शुरुआत हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक को आगामी चुनावों से पहले संगठन की दिशा तय करने, अलग-अलग राज्यों…