अमेरिका में सत्ता की सबसे बड़ी परीक्षा आज: ट्रम्प के खिलाफ जनता का फैसला तय करेगा व्हाइट हाउस की ताकत, भारतीय मूल के उम्मीदवारों पर भी नजर

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की राजनीतिक दिशा तय करने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है। इन चुनावों को ट्रम्प सरकार के कामकाज पर जनता के फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार मतदान की प्रक्रिया शाम 4:30 बजे शुरू होगी। चुनाव में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की सीटों के लिए मुकाबला होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों के अलावा सीनेट की 35 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन नतीजों का असर केवल संसद की नई संरचना तक सीमित नहीं रहेगा,…