मानसून में सेहत रहेगी सुरक्षित, बस अपनाएं ये आसान आदतें; डेंगू, मलेरिया और संक्रमण से होगा बचाव
बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और गर्मी से राहत लेकर आता है, लेकिन यही मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं। इसके चलते डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और त्वचा संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में केवल बारिश का आनंद लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने खानपान, साफ-सफाई और दिनचर्या पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना…
