अब मेटल ब्रेसेस नहीं, क्लियर एलाइनर्स बन रहे लोगों की पहली पसंद
दांतों की टेढ़ी-मेढ़ी बनावट को ठीक करने के लिए अब पारंपरिक ब्रेसेस की जगह क्लियर एलाइनर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खासकर इनविजलाइन जैसे ट्रांसपेरेंट एलाइनर्स लोगों को इसलिए पसंद आ रहे हैं क्योंकि ये दिखने में लगभग नजर नहीं आते और जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाए भी जा सकते हैं। हालांकि, इस ट्रीटमेंट को शुरू करने से पहले कुछ अहम बातों को समझना बेहद जरूरी है। क्या होते हैं क्लियर एलाइनर्स? क्लियर एलाइनर्स प्लास्टिक से बने ट्रांसपेरेंट ट्रे होते हैं, जिन्हें दांतों पर फिट किया जाता है। ये धीरे-धीरे दांतों को सही पोजिशन में लाने का काम…
