बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने के लिए अपनाएं ये आदतें, त्वचा से लेकर मांसपेशियों तक रहेंगी स्वस्थ
उम्र बढ़ना जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है और इसे पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें लंबे समय तक शरीर को मजबूत रखने के साथ-साथ त्वचा पर नजर आने वाले एजिंग के संकेतों को भी कम करने में मदद कर सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को स्वस्थ तरीके से मैनेज करना चाहता है तो उसे केवल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर…
