देवउठनी एकादशी पर क्यों खास है शाम की पूजा? भगवान विष्णु के स्वागत के लिए घर में करें ये 3 शुभ काम
कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी को सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागने का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह, गृह प्रवेश समेत दूसरे मांगलिक आयोजनों की शुरुआत का रास्ता खुलता है। यही वजह है कि इस एकादशी को देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर केवल व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने का ही महत्व नहीं है, बल्कि सूर्यास्त के बाद किए जाने वाले कुछ धार्मिक…
