देव दिवाली 2026: 24 नवंबर को जगमगाएंगे गंगा घाट, जानें दीपदान का शुभ समय और भगवान शिव से जुड़ी पौराणिक कथा

कार्तिक महीने की पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाती है। इस दिन देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करते हैं। इसी तिथि पर देव दिवाली का भव्य पर्व भी मनाया जाता है। इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। मान्यता है कि इस विशेष दिन स्वर्ग से सभी देवी-देवता धरती पर उतरकर भगवान शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव मनाते हैं। यही वजह है कि वाराणसी में देव दिवाली का उत्साह देखने लायक होता है। गंगा के घाटों पर हजारों-लाखों दीपक जलाए जाते हैं और पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है। साल 2026 में…