धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बिना ज्यादा खर्च किए मिलेगी बरकत की सौगात

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है। घरों की साफ-सफाई से लेकर सजावट और खरीदारी तक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। आम धारणा है कि धनतेरस पर कोई नई वस्तु खरीदकर घर लाने से सालभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि इस दिन छोटी से लेकर बड़ी खरीदारी तक को विशेष महत्व दिया जाता है। हालांकि,…

धनतेरस पर कैसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी? दीपदान से लेकर शंख के जल तक, जानें समृद्धि के खास उपाय

हिंदू धर्म में धनतेरस को दीपावली उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह पर्व धन, आरोग्य, सुख और समृद्धि की कामना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की आराधना करने से घर में सकारात्मकता आती है। दीपावली से पहले पड़ने वाला यह त्योहार लोगों के लिए खरीदारी, पूजा-पाठ और नई शुरुआत का विशेष अवसर भी होता है। धार्मिक परंपराओं में धनतेरस की शाम दीपदान करने, घर की साफ-सफाई रखने और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। कुछ मान्यताओं…