धनतेरस पर आज शिव पूजा और मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष योग, जानें कब करें दीपदान और किस समय खरीदें सोना-चांदी

दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का आगाज धनतेरस के साथ हो गया है। इस बार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। खास बात यह है कि शुक्रवार को त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण शुक्र प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की आराधना के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर शुभ समय में खरीदारी करने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।…