‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर अब 7 मार्च को होगा रिलीज, रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म का बढ़ा इंतजार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब इसका सीक्वल बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई थी और अब दर्शकों की नजरें ट्रेलर रिलीज पर टिकी हुई हैं। फिल्म के निर्माता लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों को नई जानकारियां दे रहे हैं। इसी क्रम में ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय को लेकर…