प्रोटीन की कमी न होने दें: उम्र के हर पड़ाव पर रोज कितनी मात्रा जरूरी?

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, लेकिन प्रोटीन का स्थान इनमें बेहद महत्वपूर्ण है. शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने से लेकर ऊतकों की मरम्मत, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य तथा कई जरूरी हार्मोन और एंजाइम के निर्माण तक में प्रोटीन की भूमिका होती है. यही वजह है कि रोजाना की डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना जरूरी माना जाता है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए प्रोटीन की एक जैसी मात्रा सही नहीं हो सकती. उम्र, शरीर के वजन, शारीरिक मेहनत, व्यायाम और स्वास्थ्य से जुड़ी परिस्थितियों…