मां लक्ष्मी की आराधना में भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल, दिवाली पर पूजा से पहले जान लें जरूरी नियम
दिवाली का पर्व केवल घरों को रोशन करने और खुशियां मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। दीपावली की रात घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। यही कारण है कि त्योहार से पहले ही लोग घर की साफ-सफाई करने से लेकर पूजा की तैयारियों तक हर छोटी-बड़ी बात का विशेष ध्यान रखते हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए बाजारों में तरह-तरह…
