दिवाली पर पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है अस्थमा की परेशानी, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का प्रतीक है। इस मौके पर लोग अपने घरों को दीयों और लाइटों से सजाते हैं, तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं। हालांकि, दिवाली के दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और हवा में बढ़ने वाले प्रदूषण के कारण कुछ लोगों के लिए यह समय स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी लेकर आता है। खासकर अस्थमा से पीड़ित लोगों को इस दौरान अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। पटाखे जलने के बाद हवा में कई तरह के प्रदूषक और बेहद छोटे कण…