कार्तिक मास 2026: करवा चौथ से गुरु नानक जयंती तक, जानें कब मनाए जाएंगे बड़े त्योहार

हिंदू पंचांग में कार्तिक मास को पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवधि में कई ऐसे पर्व आते हैं, जिनका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में भी विशेष स्थान है। दीपावली की रौनक, गोवर्धन पूजा की परंपरा, छठ महापर्व में सूर्य उपासना और देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह जैसे आयोजन इस महीने को खास बनाते हैं। साल 2026 में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से नवंबर के अंतिम दिनों तक कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने की जानकारी दी गई है। ऐसे में अगर आप पहले से पूजा की तैयारी करना…