धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 7 खास उपाय, जानें किस दिन है धनत्रयोदशी और क्यों खास है प्रदोष काल

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई, सजावट और खरीदारी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली महापर्व का आगाज धनतेरस से होता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के अवसर पर विधि-विधान से भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ नई वस्तुएं खरीदने की भी परंपरा सदियों से चली आ रही है। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी शुभ वस्तुएं…