दिवाली पर दीये जलाने से पहले जरूर करें ये काम, तेल की बर्बादी होगी कम और देर तक रोशन रहेगा घर!
दिवाली का पर्व नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई, सजावट और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार की सबसे खास पहचान मिट्टी के दीये हैं, जिनकी रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठता है। बाजारों में भी इन दिनों अलग-अलग आकार और डिजाइन के दीयों की खूब खरीदारी होती है। हालांकि, दीये खरीदने के बाद उन्हें सीधे तेल या घी से भरकर जलाना हमेशा सही तरीका नहीं माना जाता। पुराने समय से चली आ रही एक छोटी-सी परंपरा आज भी काफी काम की साबित हो सकती है। इसके मुताबिक, नए मिट्टी के दीयों को इस्तेमाल करने से पहले कुछ…
