ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, अली खामेनेई के बेटे मुजतबा ने संभाली कमान
ईरान में सत्ता के शीर्ष पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है। ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया। दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद से ही यह चर्चा तेज थी कि अगला सुप्रीम लीडर कौन बनेगा। लंबे समय से मुजतबा खामेनेई को इस पद के संभावित दावेदारों में गिना जा रहा था। हालांकि मुजतबा ने अब तक कोई चुनावी या औपचारिक सरकारी…
