पुरुषोत्तम मास का आज से आरंभ: क्यों खास माना जाता है अधिकमास, जानिए नियम, पूजा और दान का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार आज से पवित्र अधिकमास की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 15 जून को होगा। इस बार यह दुर्लभ ज्येष्ठ अधिकमास माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं में इस महीने को “पुरुषोत्तम मास” कहा जाता है और इसे भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ, दान और भक्ति करने से सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक पुण्य फल मिलता है। आखिर कैसे आता है अधिकमास? हिंदू कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा दोनों की गणना पर आधारित होता है। चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का माना जाता है, जबकि सूर्य…