53 एपिसोड का ऐतिहासिक शो जिसने जीता दिल, 500 कलाकारों के साथ बनी थी भव्य सीरीज

‘भारत एक खोज’: भारतीय इतिहास को टीवी पर जीवंत करने वाला ऐतिहासिक धारावाहिक, जिसने पीढ़ियों को अतीत से जोड़ा भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कुछ ऐसे धारावाहिक बने हैं, जिन्होंने केवल मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि समाज को नई जानकारी, ऐतिहासिक समझ और सांस्कृतिक चेतना भी दी। 1980 के दशक के उत्तरार्ध में जब दूरदर्शन पर पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल कर रहे थे, उसी दौर में एक ऐसा ऐतिहासिक धारावाहिक भी प्रसारित हुआ जिसने भारत के हजारों वर्षों के इतिहास को सरल, रोचक और प्रभावशाली तरीके से आम दर्शकों तक पहुंचाया। इस धारावाहिक का नाम था…