कम मेगापिक्सल के बावजूद आईफोन की तस्वीरें क्यों लगती हैं ज्यादा शानदार? अब DSLR जैसी तकनीक से कैमरा होगा और दमदार
स्मार्टफोन खरीदते समय आजकल कैमरा सबसे अहम फीचर्स में शामिल हो चुका है। खासकर प्रीमियम फोन की बात करें तो कंपनियां कैमरा हार्डवेयर के साथ-साथ इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी काफी ध्यान देती हैं। इसी वजह से आईफोन लंबे समय से अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए अलग पहचान बनाए हुए है। एपल की नई आईफोन सीरीज को लेकर भी कैमरा सबसे ज्यादा चर्चा में है। कंपनी अपने सालाना लॉन्च इवेंट में आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन…
