दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी श्रमिकों से भरी मिनीबस, कई भारतीयों की मौत, कई घायल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में सोमवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। श्रमिकों को उनके कार्यस्थल तक ले जा रही एक मिनीबस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप कई भारतीय कामगारों की जान चली गई जबकि अनेक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मिनीबस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के कई हिस्से अलग हो गए। दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए यह घटना बेहद दुखद मानी जा रही…