चेपॉक में छाया वैभव सूर्यवंशी का क्रेज, 15 साल के बल्लेबाज को देखने उमड़े 12 हजार से ज्यादा दर्शक

चेन्नई का एम चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक रविवार को एक घरेलू क्रिकेट मुकाबले के दौरान उस नजारे का गवाह बना, जो आमतौर पर बड़े अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल मैचों में देखने को मिलता है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम पहुंच गए। जैसे ही दर्शकों को पता चला कि युवा बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुका है, चेपॉक में मौजूद भीड़ का उत्साह अचानक बढ़ गया। स्थिति ऐसी बनी कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को दर्शकों के लिए तीन अतिरिक्त स्टैंड…