महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना से मिलता है सिद्धियों का आशीर्वाद, यहां पढ़ें आरती और पूजा मंत्र

शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। महानवमी के अवसर पर मंदिरों से लेकर घरों तक माता रानी की भक्ति और आराधना का माहौल रहता है। श्रद्धालु सुबह स्नान करने के बाद पूजा की तैयारी करते हैं, मां को फूल, फल और भोग अर्पित करते हैं तथा मंत्रों का जाप करके परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आरती करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सिद्धि, ज्ञान, विवेक…