नवरात्र 2026 में तिथियों का अनोखा संयोग: अष्टमी के तुरंत बाद नवमी, जानें कब रखें व्रत और करें कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना वाला यह पर्व हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। नवरात्र के दौरान घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, अखंड ज्योत जलाई जाती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन विजयादशमी के साथ होता है। इस बार शारदीय नवरात्र की तारीखों को लेकर एक खास बात सामने आ रही है। पंचांग की गणना के मुताबिक 2026 में अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बनेगा।…

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: दुर्लभ शुभ योगों के बीच होगी शुरुआत, जानें घटस्थापना का समय, पूजा विधि और पूरे नौ दिनों का महत्व

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि इस वर्ष 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 23 जुलाई 2026 तक चलेगी। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व शक्ति उपासना, मंत्र-जप, साधना और आध्यात्मिक अनुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष रूप से शाक्त परंपरा और तांत्रिक साधना से जुड़े साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि का समय अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह पर्व खास माना जा रहा है क्योंकि शुरुआत कई दुर्लभ और शुभ योगों के बीच होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष गुप्त नवरात्रि की शुरुआत ऐसे ग्रह-नक्षत्रों के संयोग में हो रही…