पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों को बड़ी राहत, सरकार ने मार्च 2027 तक बढ़ाई बीमा सुरक्षा योजना
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री व्यापार पर पड़ रहे असर के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय निर्यातकों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने निर्यात से जुड़े कारोबारियों को बढ़ती माल ढुलाई लागत, महंगे बीमा प्रीमियम और युद्ध से जुड़े जोखिमों से बचाने वाली ‘रिलीफ’ योजना की अवधि बढ़ा दी है। अब इस योजना के दूसरे घटक का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकेगा। इससे उन निर्यातकों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़े खर्च और कारोबार में अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। वाणिज्य विभाग ने इस…
