फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों से तबाही, 1.2 अरब यूरो के नुकसान की चर्चा; भरपाई के लिए क्या है सरकार का प्लान?

फ्रांस में सरकार की आर्थिक नीतियों, बजट में कटौती और महंगाई को लेकर शुरू हुआ विरोध कई शहरों में तनाव का कारण बन गया है। राजधानी पेरिस समेत देश के दूसरे प्रमुख शहरी इलाकों में प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाए जाने से कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि हिंसा के कारण हुई आर्थिक क्षति की भरपाई आखिर किस तरह होगी और इसका बोझ किस पर पड़ेगा। प्रदर्शनों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति ने…