2 गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना का ऐतिहासिक कमबैक, मिस्र को 3-2 से हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऐसा मुकाबला जीता, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन आखिरी 13 मिनट में शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दाग दिए और हार की कगार से जीत छीन ली। अब क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला 12 जुलाई को स्विट्जरलैंड से होगा। इस जीत के साथ अंतिम-8 की सभी टीमें…

FIFA World Cup 2026: मेसी की शानदार फॉर्म पर अर्जेंटीना की उम्मीदें, मिस्र देगा कड़ी चुनौती; स्विट्जरलैंड और कोलंबिया भी क्वार्टर फाइनल की दौड़ में

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले अब और भी रोमांचक होते जा रहे हैं। राउंड ऑफ 16 में आज दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा, जबकि दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया आमने-सामने होंगे। चारों टीमें क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। सबसे ज्यादा निगाहें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पर रहेंगी, जिन्होंने लगातार आठ वर्ल्ड कप मुकाबलों में गोल करने का अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। शानदार लय में चल रहे मेसी एक बार फिर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह मुकाबला…

अर्जेंटीना ने केप वर्डे की चुनौती पार कर बनाई प्री-क्वार्टर में जगह, मेसी ने रचा नया इतिहास; इजिप्ट और कोलंबिया भी अंतिम-16 में पहुंचे

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली। बेहद संघर्षपूर्ण रहे इस मैच में कप्तान लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अर्जेंटीना अब अगले दौर में इजिप्ट से भिड़ेगा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का कारनामा किया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से मात देकर अंतिम-16 का टिकट हासिल कर लिया। मेसी ने दिलाई शुरुआती बढ़त…