न मिस्र का, न सूडान का! दुनिया के इस रहस्यमयी इलाके में भारतीय युवक ने क्यों घोषित किया अपना राज?

दुनिया में जमीन के छोटे से छोटे हिस्से पर अपना अधिकार जमाने के लिए देश एक-दूसरे से टकराने को तैयार रहते हैं। कहीं सीमाओं को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है, तो कहीं प्राकृतिक संसाधनों और समुद्री क्षेत्रों पर कब्जे की लड़ाई जारी है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जमीन के बारे में सुना है, जिस पर आसपास के दोनों देश अपना अधिकार छोड़ने के लिए तैयार हों? हैरानी की बात यह है कि ऐसी जगह वास्तव में मौजूद है। अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाके में स्थित यह जमीन इतनी अनोखी है कि मिस्र और सूडान, दोनों ही इसे अपना…