बुजुर्गों की थाली में क्या होना चाहिए? उम्र बढ़ने के साथ इन 5 पोषक तत्वों की जरूरत क्यों बढ़ जाती है
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। जो खानपान जवानी में शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण देता था, जरूरी नहीं कि वह बढ़ती उम्र में भी सभी आवश्यकताओं को पूरा कर पाए। खासकर 60 साल की उम्र के बाद मांसपेशियों की ताकत बनाए रखना, हड्डियों को मजबूत रखना, पाचन को दुरुस्त रखना और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखना पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में बुजुर्गों की डाइट में केवल दाल, रोटी और सब्जी शामिल कर देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भोजन में पोषक तत्वों का संतुलन होना…
