इजराइल चुनाव में नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, सर्वे में उलझा सत्ता का गणित; छोटे दल तय करेंगे अगली सरकार

इजराइल में आगामी संसदीय चुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को लेकर मतदाताओं के बीच समर्थन बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव से पहले सामने आए चार प्रमुख सर्वेक्षणों में से दो में विपक्षी गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है, जबकि एक सर्वे में दोनों पक्ष लगभग बराबरी पर हैं। एक अन्य सर्वे में नेतन्याहू के खेमे को आगे बताया गया है। इन नतीजों से संकेत मिलता है कि चुनाव में किसी एक पक्ष के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल करना आसान नहीं होगा। हालांकि, सर्वेक्षणों के अनुमान…