भूकंप के झटके महसूस हों तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये 5 तरीके; खुद और परिवार को ऐसे रखें सुरक्षित

भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसके आने का सही समय पहले से बता पाना मुश्किल है। कुछ ही सेकंड के तेज झटके घरों, इमारतों और आसपास के ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हाल के महीनों में अलग-अलग देशों में आए शक्तिशाली भूकंपों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि ऐसी स्थिति में आम लोगों को क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए। जून से अब तक कई देशों में 7 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किए गए हैं। वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप के बाद भारी नुकसान की खबर सामने आई…