सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत पड़ सकती है भारी, पेट से लेकर नींद तक पर पड़ता है असर

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। कई घरों में दिन की शुरुआत ही चाय की प्याली से होती है। कुछ लोगों के लिए सुबह की चाय नींद भगाने और तरोताजा महसूस करने का सबसे आसान तरीका है। यही वजह है कि बिना कुछ खाए चाय पीने की आदत भी आम हो गई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीना वाकई शरीर के लिए अच्छा है? चाय में कैफीन और कई अन्य प्राकृतिक यौगिक मौजूद होते हैं। सीमित मात्रा में चाय पीना ज्यादातर…