विशाखापत्तनम में गूगल के AI हब पर उठे सवाल, जंगल से लेकर पानी तक विवाद; 1.3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट की पूरी कहानी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल गूगल एक विशाल डेटा सेंटर परियोजना विकसित कर रहा है। करीब 15 अरब डॉलर यानी लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली इस योजना को भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल और स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर बहस भी तेज हो गई है। आरोप हैं कि परियोजना के लिए करीब 160 एकड़ क्षेत्र में पेड़ों और जंगल को नुकसान पहुंचाया गया…