दिनभर मोबाइल और लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं? ये आदतें पहुंचा सकती हैं गर्दन को गंभीर नुकसान

डिजिटल दौर ने हमारी जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई, मनोरंजन, सोशल मीडिया या फिर दोस्तों से बातचीत, ज्यादातर समय अब मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के सामने ही बीतता है। हालांकि तकनीक ने सुविधाएं बढ़ाई हैं, लेकिन इसके साथ कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं भी तेजी से सामने आ रही हैं, जिन पर अक्सर लोग तब तक ध्यान नहीं देते जब तक परेशानी गंभीर न हो जाए। ऐसी ही एक समस्या है सर्वाइकल पेन यानी गर्दन में लगातार रहने वाला दर्द और अकड़न। कुछ साल पहले तक यह समस्या बढ़ती…