शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों का जलवा: महिलाओं ने गोल्ड पर लगाया निशाना, पुरुष टीम ने भी बढ़ाया देश का मान; अब ऐश्वर्य से उम्मीदें

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ISSF शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश की मेडल तालिका में दो और पदक जोड़ दिए हैं। मंगलवार को भारत की झोली में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। महिला टीम में ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या थाडिगोल सुब्बाराजू…