पेपर लीक पर सख्ती की नई तैयारी: संसद से पास हुआ संशोधन विधेयक, फास्ट ट्रैक ट्रायल और कड़े दंड का रास्ता साफ

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया गया सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। लोकसभा की मंजूरी के बाद गुरुवार को राज्यसभा ने भी इसे ध्वनिमत से पास कर दिया। अब यह विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून का रूप ले लेगा। सरकार का कहना है कि यह नया कानून केवल पेपर लीक…