शादी के बाद भी मायके से हर बात साझा करना पड़ सकता है भारी! रिश्ते में बढ़ सकती है कड़वाहट, निजी जिंदगी को लेकर अपनाएं ये जरूरी नियम

शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। एक लड़की के लिए यह बदलाव सिर्फ नया घर और नए रिश्तों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी जिम्मेदारियों, प्राथमिकताओं और निजी जिंदगी का दायरा भी बदल जाता है। मायका हमेशा उसके लिए भावनात्मक सहारा बना रहता है। माता-पिता से बातचीत करना, सुख-दुख साझा करना और उनकी सलाह लेना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब शादी के बाद भी महिला अपनी जिंदगी की छोटी से छोटी बात का हिसाब मायके में देने लगती है। सुबह से लेकर रात तक क्या हुआ, पति ने क्या कहा, ससुराल में…

बहू-बेटे की जिंदगी में कितनी दखल ठीक? रिश्तों में प्यार के साथ निजी सीमाओं को समझना क्यों जरूरी

एक परिवार में कई पीढ़ियों के लोग साथ रहते हैं तो उनके बीच अपनापन, जिम्मेदारी और एक-दूसरे की चिंता स्वाभाविक है। घर के बड़े अक्सर छोटे सदस्यों के फैसलों को लेकर सलाह देते हैं और उनकी परेशानियों में साथ खड़े रहते हैं। लेकिन यही चिंता अगर हर निजी मामले पर नजर रखने या फैसले अपने हाथ में लेने तक पहुंच जाए, तो रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। खासकर शादी के बाद बेटे और बहू की निजी जिंदगी को लेकर परिवार में यह सवाल अहम हो जाता है कि आखिर सहयोग और हस्तक्षेप के बीच सीमा कहां तय की…