बच्चे आने के बाद पति-पत्नी के बीच क्यों बढ़ने लगती हैं दूरियां? पेरेंटिंग स्ट्रेस से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
बच्चे का घर में आना माता-पिता के लिए जिंदगी का बेहद खास अनुभव होता है। घर में खुशियां बढ़ती हैं, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारियां भी अचानक कई गुना बढ़ जाती हैं। बच्चे की नींद, खाना, पढ़ाई, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच माता-पिता के पास एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। शुरुआत में यह बदलाव सामान्य लगता है, लेकिन लंबे समय तक आराम न मिलने और लगातार जिम्मेदारियां निभाने से पति-पत्नी दोनों मानसिक और भावनात्मक रूप से थकने लगते हैं। कई बार इसी थकान का असर रिश्ते पर दिखाई देने लगता है। छोटी-सी बात पर…
