मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल तक भारतीय टीम की संभाली रफ्तार; 64 मुकाबलों में झटके 229 विकेट

भारतीय क्रिकेट में अपनी धारदार तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाने वाले मोहम्मद शमी अब टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में नजर नहीं आएंगे। करीब 13 साल तक लाल गेंद के क्रिकेट में भारतीय आक्रमण की ताकत बने रहे शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, क्रिकेट के मैदान से उनकी विदाई नहीं हुई है। वह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में भी उनकी गेंदबाजी…