जूनियर हॉकी में भारत का दबदबा कायम, चीन को हराकर तीसरी बार एशिया चैंपियन बनी बेटियां
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। चीन के मोकी में खेले गए जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और शुरुआती बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में अपना तीसरा जूनियर विमेंस एशिया कप खिताब हासिल किया। इतना ही नहीं, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम ने FIH…
