‘राम बोला’ नाम पर दो फिल्मों की घोषणा से मचा घमासान, किसका है टाइटल पर हक? जानिए पूरा विवाद

फिल्म इंडस्ट्री में एक ही कहानी और एक ही नाम को लेकर दो प्रोजेक्ट सामने आने से नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला महाकवि तुलसीदास के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘राम बोला’ से जुड़ा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर इस नाम से दो अलग-अलग फिल्मों की घोषणा हुई। खास बात यह है कि दोनों प्रोजेक्ट तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित बताए जा रहे हैं। एक फिल्म की घोषणा डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ की, वहीं दूसरी फिल्म का ऐलान निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की टीम की तरफ से किया गया। दोनों…

‘चौहान’ टीजर पर मचा बवाल: डायलॉग को लेकर उठे सवाल, संगठन ने कहा- इतिहास को विवाद की जमीन न बनाएं

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म के दमदार विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और अजय देवगन के प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस की जहां कई दर्शकों ने सराहना की, वहीं टीजर में शामिल एक संवाद ने नए विवाद को जन्म दे दिया। टीजर में सुनाई देने वाला संवाद “पठानों से कह दो, चौहान आ गया है” सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बन गया है। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के संवाद ऐतिहासिक घटनाओं और पात्रों को एक विशेष दृष्टिकोण से प्रस्तुत कर सकते…