PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब घर बैठे ठीक करें UAN से जुड़ी गड़बड़ियां
EPFO की नई ऑनलाइन सुविधा से कर्मचारियों को राहत, अब घर बैठे सुधार सकेंगे PF खाते की गलतियां नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब भविष्य निधि (PF) खाते से जुड़ी कई तरह की गलतियों को सुधारने के लिए कर्मचारियों को EPFO कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई ऑनलाइन सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ी गलत मेंबर आईडी को हटाने या सुधारने का अनुरोध घर बैठे कर सकेंगे। EPFO की इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए PF सेवाओं को ज्यादा आसान,…
