तलाक के बाद जिंदगी में फिर दस्तक देता है प्यार, नया रिश्ता चुनने से पहले इन 5 कसौटियों पर परखते हैं लोग

शादी का रिश्ता खत्म होना किसी भी इंसान के लिए जिंदगी के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक हो सकता है। जिस व्यक्ति के साथ भविष्य के सपने सजाए हों, जिसके साथ घर बसाने और उम्रभर साथ निभाने की उम्मीद की हो, जब उसी से अलग होने की नौबत आती है तो इसका असर केवल रिश्ते तक सीमित नहीं रहता। इंसान की सोच, भावनाओं और प्यार को समझने का नजरिया भी बदल जाता है। हालांकि, तलाक के बाद जिंदगी रुक नहीं जाती। समय के साथ बहुत से लोग पुराने अनुभवों से बाहर निकलकर एक नई शुरुआत करने के बारे में…