आग लगने पर आखिर कैसे जाती है जान? धुआं, जहरीली गैसें और गर्मी कैसे बनती हैं जानलेवा, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने एक बार फिर आग से जुड़ी दुर्घटनाओं के खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी घटनाओं के बाद आमतौर पर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आग लगने की स्थिति में किसी व्यक्ति की मौत आखिर किस कारण से होती है। क्या लोग केवल जलने से जान गंवाते हैं या इसके पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश मामलों में आग से होने वाली मौत केवल लपटों की वजह से नहीं होती, बल्कि धुएं, जहरीली गैसों, ऑक्सीजन की…
