घर से निकलते वक्त सिर्फ मोबाइल-पर्स नहीं, बैग में रखें ये 8 चीजें; चोट, दर्द और अचानक तबीयत बिगड़ने पर आएंगी काम

रोजमर्रा की जिंदगी में हम घर से निकलते समय मोबाइल, पर्स, चार्जर और दूसरी जरूरी चीजें तो बैग में रख लेते हैं, लेकिन अचानक होने वाली छोटी मेडिकल इमरजेंसी के लिए अक्सर तैयारी नहीं करते। ऑफिस जाते समय रास्ते में चक्कर आ जाना, सफर के दौरान पेट खराब होना, सिरदर्द शुरू हो जाना या अचानक कहीं चोट लग जाना ऐसी स्थितियां हैं, जिनके लिए तुरंत डॉक्टर या मेडिकल स्टोर मिलना हमेशा आसान नहीं होता। खासकर लंबी यात्रा, ऑफिस ट्रिप, आउटडोर काम या ऐसी जगहों पर जहां आसपास मेडिकल सुविधा आसानी से उपलब्ध न हो, छोटी-सी मेडिकल किट काफी मददगार हो…