बाबर ने कैसे हराया इब्राहिम लोदी को? पानीपत की पहली लड़ाई और मुगल साम्राज्य की शुरुआत की पूरी कहानी
भारतीय इतिहास में कई ऐसे युद्ध हुए जिन्होंने देश की राजनीति, संस्कृति और शासन व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया। इन्हीं ऐतिहासिक घटनाओं में से एक थी पानीपत की पहली लड़ाई, जो 21 अप्रैल 1526 को लड़ी गई थी। यह युद्ध काबुल के शासक जहीरुद्दीन बाबर और दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था। इस युद्ध के परिणाम ने न केवल दिल्ली सल्तनत के शासन का अंत किया, बल्कि भारत में एक नए साम्राज्य यानी मुगल साम्राज्य की नींव भी रखी। इस युद्ध को भारतीय सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है क्योंकि इसमें…
