दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप: कॉकपिट में खूनी झड़प, घायल भारतीय पायलट ने संभाली कमान
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने अंदर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या इजराइली नागरिकों की…
