त्योहारों की मिठास में कहीं मिलावट तो नहीं? मावा खरीदने से पहले इन तरीकों से करें जांच

त्योहारों का सिलसिला शुरू होते ही बाजारों में मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है। घरों में भी अलग-अलग तरह के पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारियां तेज हो जाती हैं। इस दौरान दूध से बनने वाले मावे यानी खोये की मांग भी काफी बढ़ जाती है। गुलाब जामुन, पेड़ा, बर्फी, गुझिया, कलाकंद और कई दूसरी मिठाइयों में मावे का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि त्योहारों के समय इसकी खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो जाती है। मांग बढ़ने के साथ ही मावे की गुणवत्ता को लेकर चिंता भी बढ़ जाती है। ज्यादा मुनाफा कमाने…