BRICS डिनर के मेन्यू पर छिड़ी बहस: राहुल गांधी ने नॉनवेज को लेकर उठाया सवाल
नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए रखे गए डिनर का मेन्यू अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डिनर में मांसाहारी भोजन शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते यह मामला सिर्फ खाने की पसंद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत की खान-पान की विविधता और मेहमाननवाजी को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। दरअसल, 12 सितंबर को BRICS देशों के नेताओं और अन्य…
